इन दामों पर मिलेगी अब लकड़ी
व्यावसायिक में होटल व्यवसायी, सरकारी कर्मचारी, दुकानदारों को 1,772 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लकड़ी मिल रही थी। इसमें अब 214 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह अब 1,896 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगी। लोगों को पूर्व में 1,510 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लकड़ी मिल रही थी। इसमें 78 रुपये की बढ़ोतरी होने से बालन 1,588 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
बालन के दामों में हर वर्ष होती है बढ़ोतरी : रघुराम
पांगी स्थित वन निगम के डिपो प्रभारी वन रक्षक केवल ठाकुर ने बताया कि कॉरपोरेशन की ओर से बालन के दाम बढ़ाए गए हैं। इसके आदेश उनके पास भी पहुंच गए हैं। बालन अब नई दरों से मिलेगा। वन निगम के जिला प्रबंधक एम रघुराम ने बताया कि निगम की ओर से व्यावसायिक तौर पर बालन खरीदने पर 124 रुपये जबकि, आम उपयोग के लिए बालन खरीद पर 78 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की गई है। हर वर्ष बालन के दामों में बढ़ोतरी होती है।