ये आंकड़े मेडिकल विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संकट को उजागर करते हैं। परिणामों से यह भी पता चला है कि नींद न आने से अवसाद की संभावना में 22 फीसदी, चिंता में 28 फीसदी और तनाव में 35 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह इंगित करता है कि नींद आने में कठिनाई मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का एक महत्वपूर्ण संकेतक हो सकती है। नींद के लिए दवाइयों के उपयोग से अवसाद 26 फीसदी, चिंता 18 फीसदी और तनाव की 22 फीसदी संभावना कम हुई। शोधकर्ताओं ने औषधि निर्भरता के दीर्घकालिक प्रभावों के बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी।
अध्ययन के निष्कर्ष में मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए अच्छी नींद और मानसिक स्वास्थ्य सहायता दोनों पर केंद्रित लक्षित उपायों की जरूरत पर जोर दिया है। शोधकर्ताओं का मानना है कि शैक्षणिक संस्थानों को नींद जागरूकता कार्यक्रम लागू करने और विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने पर पर विचार करना चाहिए।