फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism : हिमाचल प्रदेश में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार, शिमला-चायल-कसौली में 40 फीसदी तक बुकिंग

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Tourism : शिमला, चायल, कसौली सहित अन्य हिल स्टेशनों पर होटलों की बुकिंग 30 से 40 फीसदी तक पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिमला में शुक्रवार को शाम के समय रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब तीन महीने की सुस्ती के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शिमला, चायल, कसौली सहित अन्य हिल स्टेशनों पर होटलों की बुकिंग 30 से 40 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


होटल कारोबारियों और ट्रैवल एजेंटों को पिछले कुछ महीनों से पर्यटक संख्या में भारी कमी के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। मौसम के अनुकूल होते ही कुफरी, नारकंडा, धर्मशाला और किन्नौर जैसे इलाकों में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इससे होटल, होमस्टे और टूर-ट्रैवल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। पर्यटन कारोबारियों के अनुसार, हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अगले सप्ताह तक वीकेंड पर 50 प्रतिशत से अधिक ऑक्युपेंसी होने का अनुमान है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद इस वीकेंड से प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर सैलानी पहुंचना शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है जिसके चलते अगले वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी में और अधिक सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें