फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रेरा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 31 लाख रुपये का चेक किया भेंट, अन्य संगठनों ने भी दी राशि

Thu, 17 Jul 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने आपदा राहत कोष के लिए 31 लाख रुपये का चेक भेंट किया है। वहीं, हमीरपुर जिले के निवासी प्रोफेसर सुरेश कुमार ने शिमला में आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
रेरा अध्यक्ष आरडी धीमान आपदा राहत कोष के लिए चेक भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष आरडी धीमान की ओर से शिमला में प्राधिकरण की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 31 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुक्खू को वीरवार को ही हमीरपुर जिले के निवासी प्रोफेसर सुरेश कुमार ने शिमला में आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। वर्धमान समूह बद्दी के अध्यक्ष एवं निदेशक इंद्र मोहन सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को शिमला में आपदा राहत कोष के लिए 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कॉर्पोरेट मामले अतुल भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू को शिमला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा की ओर से क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 8.11 लाख रुपये के चेक भेंट किए गए। जिला सोलन के प्रबंध निदेशक मनजोत सिंह पुरेवाल ने शिमला में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय चालक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें शिमला में कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र के लोगों की ओर से बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1.93 लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें