75 फीसदी से अधिक क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत को दें प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यालयों भवनों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए, जिन्हें 75 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है। शिक्षा मंत्री ने राजीव गांधी आदर्श डे-बोर्डिंग विद्यालयों, अटल आदर्श विद्यालयों और शिक्षकों की लंबित भर्ती सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, परियोजना निदेशक राज्य समग्र शिक्षा अभियान राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।