सुधीर शर्मा ने एसपी को भेजा आपराधिक मानहानि का नोटिस
चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों और भाजपा विधायक पर आरोप लगाने वाले एसपी शिमला रहे संजीव गांधी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बुधवार को भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेज दिया है। विधानसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने को लेकर पहले ही पत्र भेज दिया है। शर्मा ने बताया कि एसपी शिमला की ओर से उनके खिलाफ न्यायालय की लाइव कार्यवाही चलाने को लेकर की गई याचिका भी उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। शर्मा ने कहा कि उन्होंने एसपी को आपराधिक मानहानि का नोटिस भेजा है। पुलिस अधीक्षक की टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण है। राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर उन्हें कोई समन नहीं आया है।