फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP High Court : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश, एक सोलन और दूसरे शिमला से रखते हैं संबंध

Fri, 26 Sep 2025 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

HP High Court : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिल गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी एडवोकेट जियालाल भारद्वाज व रोमेश वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता जियालाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ अधिवक्ता जियालाल भारद्वाज और रोमेश वर्मा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश बन गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने 15 सितंबर को आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जियालाल भारद्वाज और वरिष्ठ अधिवक्ता रोमेश वर्मा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। अब इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जियालाल जिला सोलन के अर्की से संबंध रखते हैं। वहीं रमेश जिला शिमला के सुन्नी से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक दशहरे की छुट्टियां
दशहरे की छुट्टियों को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक बंद रहेगा। इसे लेकर मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि दशहरा अवकाश के दौरान केवल अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी। इसके लिए न्यायाधीश राकेश कैंथला को नामित किया गया है। वेकेशन जज 3 अक्तूबर को केवल उन्हीं मामलों की सुनवाई करेंगे, जिनकी अत्यंत अनिवार्यता से वह संतुष्ट होंगे। सुनवाई के लिए कोई भी मामला दाखिल करते समय संबंधित पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता को एक पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें मामले की अत्यंत अनिवार्यता को उजागर किया गया हो। मामलों को एक अक्तूबर को दाखिल किया जा सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें