'बीआरओ के बड़े डंपर सरचू तक आसानी से पहुंच रहे हैं'
पुलिस का कहना है कि सीमा सड़क संगठन ने सरचू तक बर्फ हटा लिया है, लेकिन बीआरओ की ओर से अभी तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक शुरू करने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि बीआरओ के बड़े डंपर सरचू तक आसानी से पहुंच रहे हैं, जबकि छोटे वाहनों को वहां जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एक पुलिस जवान ने कहा कि छोटे वाहन भी आसानी से सरचू तक पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- HP Cabinet Decisions: घरेलू कामकाजी महिलाओं को सुख सम्मान निधि, नई होम स्टे नीति और 422 बस रूटों को मंजूरी
मनाली-लेह सड़क बंद होने से पर्यटन पर असर
मनाली-लेह सड़क मार्ग बीते साल 23 अप्रैल को खोला गया था, लेकिन इस बार सड़क अभी भी बंद है। लाहौल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि इस देरी से लद्दाख के साथ लाहौल का पर्यटन भी प्रभावित हो गया है। लद्दाख जाने वाले पर्यटक लाहौल में एक रात ठहरते थे, लेकिन अब होटलों, होम स्टे और कैंपों में सूनापन है। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।