फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एचपीटीयू में नकल करते पकड़े 45 परीक्षार्थियों के पेपर किए रद्द, यूएमसी समिति का निर्णय

Tue, 25 Aug 2026 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर ने मई-जून में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नकल करते पकड़े गए 45 परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर ने मई-जून में आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान नकल करते पकड़े गए 45 परीक्षार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अनफेयर मीन्स केस (यूएमसी) समिति ने सभी 45 विद्यार्थियों के संबंधित पेपर रद्द कर दिए हैं। नकल के मामलों में कार्रवाई के लिए परीक्षार्थियों को यूएमसी समिति के समक्ष तलब किया था। इनमें से 43 विद्यार्थी समिति के सामने पेश हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

समिति ने उपस्थित विद्यार्थियों की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण और परीक्षा के दौरान सामने आए तथ्यों पर सुनवाई की। पूरे मामले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद समिति ने सभी 45 मामलों में संबंधित विषयों के परीक्षा पेपर रद्द करने का फैसला लिया। एचपीटीयू की परीक्षाओं में नकल के मामलों का सिलसिला लगातार जारी है। मई 2024 की परीक्षाओं में नकल के 88 मामले सामने आए थे। इसके बाद दिसंबर 2024 में 56, मई 2025 में 79, दिसंबर 2025 में 35 और मई 2026 में 45 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। मई 2024 से मई 2026 तक आयोजित पांचों परीक्षा सत्रों में नकल के मामले सामने आए हैं। किसी भी परीक्षा सत्र में नकल के मामले शून्य नहीं रहे।
विज्ञापन

नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थी निर्धारित तिथि पर यूएमसी कमेटी के समक्ष पेश हुए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाती है। -अनुपम कुमार ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें