मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने वीरवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची से मुलाकात की। इस मुलाकात से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरकार और आयोग के बीच चल रही तनातनी के बीच मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने वीरवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस दौरान दोनों के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। इस मुलाकात से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आपसी सहमति बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
इससे पहले पंचायतीराज विभाग के सचिव सी पाल रासु ने भी आयोग के आयुक्त से मुलाकात की। पंचायत चुनाव का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। इसको लेकर भी चर्चा की गई। हालांकि पंचायतीराज विभाग के सचिव सीपाल रासू का कहना है कि उन्हें हाल ही में विभाग का जिम्मा मिला है। ऐसे में आयुक्त के साथ यह शिष्टाचार भेंट थी।