फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आईआईटी मंडी में तैनात महिला प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड नोट भी मिला; जानें

Tue, 28 Jan 2025 08:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी में कार्यरत महिला एसोसिएट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। प्रोफेसर के क्वार्टर में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में कार्यरत महिला एसोसिएट प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना 26 जनवरी की है। प्रोफेसर के क्वार्टर में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने खुद के परेशान होने की बात कही है और किसी को परेशान न करने के बारे में लिखा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आईआईटी मंडी में बतौर एसोसिएट प्रोफेसर तैनात 33 वर्षीय मेनका अंबाड़ी निवासी नवी मुंबई, महाराष्ट्र बीते 26 जनवरी को संस्थान की आवासीय कॉलोनी में गिरी थीं। इस पर संस्थान की ओर से कमांद पुलिस चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच की।

जांच में महिला को संस्थान की तरफ से आवंटित क्वार्टर के किचन में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें महिला प्रोफेसर ने खुद के परेशान होने की बात लिखी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा है और वह गिरी हुई हालात में ही मिली थी। हालांकि, पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर ही चल रही है। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि महिला की गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि मामले को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें