शिक्षा मंत्री ने विद्या समीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया
शिक्षा मंत्री ने समग्र शिक्षा निदेशालय में स्थापित विद्या समीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की स्मार्ट अटेंडेंस के बारे में जानकारी ली। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से इस बारे में दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने शिक्षकों की 100 फीसदी स्मार्ट अटेंडेंस सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट अटेंडेंस की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।