मृतक की पहचान आकाश शर्मा निवासी एससीएफ-40, ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी उसका चचेरे भाई अर्जुन शर्मा मकान संख्या 35, मेन मार्केट, सेक्टर-10, पंचकूला, हरियाणा का है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धर पकड़ के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Himachal News: अमेरिका के बर्मिंघम में मुक्कों का दम दिखाएंगी शशिकला नेगी, विश्व पुलिस खेलों के लिए चयन
जानकारी के अनुसार आकाश शर्मा और अर्जुन शर्मा 11 जून को ढली टनल के नजदीक होटल ग्रैंड मैजेस्टिक में रात करीब 8:22 बजे पहुंचे थे। आकाश ने लॉ की पढ़ाई की थी और आरोपी अपने पिता के साथ पंचकूला में सब्जी का कारोबार करता है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 13 जून तड़के दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो हो गई और तैश में आकर अर्जुन ने कथित तौर पर पहले आकाश शर्मा के सिर पर बीयर की बोतल मारी और फिर कांच से गला रेत दिया। एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और उसकी तलाश की जा रही है।