फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप का कत्ल: पत्नी ने प्रेमी संग पति को मार डाला...फिर लाश पर फूट-फूटकर रोई; जांच में खुला चौंकाने वाला राज

Sat, 14 Jun 2025 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फाजिल्का

सार

पंजाब के फाजिल्का जिले में दो बच्चों के पिता की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके सहयोगी से कराई। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 
विज्ञापन
Kuldeep murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फाजिल्का जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अबोहर में एक महिला ने अपने पति को प्रेमी से मरवा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अबोहर निवासी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में गुरु कृपा आश्रम के सामने पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का संदेह जताया। 

मृतक दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता था। पुलिस ने जांच शुरू की पता चला कि पति को पत्नी ने ही अपने दो साथियों की मदद से मरवा दिया। जम्मू बस्ती निवासी कुलदीप सिंह (35) लक्कड़ की ढुलाई का काम करता था। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात करीब नौ बजे उसे किसी ने फोन किया, वह थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया, लेकिन पूरी रात वापस नहीं आया सुबह उसका शव सीड फार्म रोड पर गुरु कृपा आश्रम के सामने पड़ा मिला।

कुलदीप सिंह की नाक से बह रहा था खून
शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को तब शक हुआ, तब जांच में कुलदीप सिंह की नाक से खून बह रहा था और शरीर पर कुछ चोटों के निशान थे जिसके आधार पर जांच की, परिवार से पूछताछ की तो मामले की परत खुलती चली गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा फूट-फूटकर रोई पत्नी
पुलिस ने जांच की, तो सामन आया कि कुलदीप की हत्या के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ था। उसने अपने प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय शव मिला तो पत्नी मौके पर सबसे अधिक फूट-फूटकर विलाप कर रही थी। 

यह भी पढ़ें: UP: 'सबकुछ खत्म...जीना नहीं चाहता', आखिरी बार 11 मिनट तक इस शख्स से की बात; फिर पूर्व पार्षद के बेटे ने दी जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें