कपिल राजटा के लिए चिट्टे की सप्लाई रोहडू लेकर आने वाले गिरफ्तार पंजाब के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उसकी इसकी गिरफ्तारी की है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि उनको चिट्टे की सप्लाई तरनतारन जिले के सिधवां गांव के रहने वाले बूटा सिंह ने की थी। बूटा सिंह ने जांच में बताया कि उसने चिट्टा अमृतसर के किसी बड़े ड्रग माफिया से खरीदा था। मामला उस समय सामने आया था जब पुलिस ने फिरोजपुुर जिले के तीन युवकों को हाटकोटी के समीप 252 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। अभी तक इस गिरोह के छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
अंतराज्यीय चिट्टा गिरोह कपिल राजटा गिरोह के छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पंजाब के तरनतारन जिले से गिरफ्तार बूटा सिंह को न्यायालय से दो अप्रैल तक का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस दोबारा रिमांड पर लेने की मांग भी करेगी। उन्होंने कहा पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है- प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू