फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पॉक्सो मामले में विधायक हंसराज से दो घंटे पूछताछ, पत्नी भी पहुंचीं थाने; पुलिस ने पूछे सवाल

Wed, 19 Nov 2025 09:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज बुधवार को तीसरी बार महिला पुलिस थाना चंबा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज बुधवार को तीसरी बार महिला पुलिस थाना चंबा पहुंचे। पुलिस टीम ने उनसे करीब दो घंटे पूछताछ की। इस दौरान विधायक की पत्नी भी मौजूद रहीं और उनसे भी सवाल-जवाब किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार विधायक की पत्नी से युवती की ओर से लगाए गए धमकाने के आरोपों पर पूछताछ की गई। उधर, युवती की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित एक होटल सहित अन्य स्थानों से भी साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में ये सामग्री मामले को और गंभीर बना रही है।

विज्ञापन


लगभग एक वर्ष पहले युवती ने विधायक पर अश्लील चैट और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उसने विधायक की पत्नी पर भी धमकाने का आरोप लगाया था। लेकिन बाद में न्यायालय में अपने बयान से पलटते हुए आरोप वापस ले लिए थे। हाल ही में युवती ने सोशल मीडिया पर फिर से सामने आकर विधायक पर संगीन आरोप लगाए। इसके बाद मामला एक बार फिर से उछला और महिला आयोग के आदेश पर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की। युवती ने इस बार पुलिस और न्यायालय में अपने विस्तृत बयान भी दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन

युवती के पिता ने भी सोशल मीडिया और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने बताई गई जगहों पर दबिश देकर अतिरिक्त साक्ष्य एकत्र किए। विधायक ने अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की, जिस पर न्यायालय ने उन्हें पुलिस जांच में सहयोग करने के आदेशों के साथ जमानत दे दी। इसी क्रम में विधायक ने 13, 15 और अब 19 नवंबर को महिला थाना पहुंचकर पूछताछ में सहयोग किया है। एएसपी चंबा हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस टीम मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें