फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- लाखों लोगों की जान बचाने वाले हिमकेयर को घोटाला कहना बेशर्मी

Thu, 26 Mar 2026 06:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों लोगों की जान बचाने वाले, लोगो में इलाज करवाने का हौसला देने वाले हिमकेयर को मुख्यमंत्री की ओर से घोटाला कहना सिर्फ और सिर्फ बेशर्मी है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाखों लोगों की जान बचाने वाले, लोगो में इलाज करवाने का हौसला देने वाले हिमकेयर को मुख्यमंत्री की ओर से घोटाला कहना सिर्फ और सिर्फ बेशर्मी है। सरकार को यह बात आज भी चुभती है कि लोगों की जुबान पर भाजपा की दर्जनों योजनाएं रटी हुई हैं लेकिन इस सरकार के मंत्रियों के पास भी तीन साल बाद बताने के लिए कोई ढंग की तीन योजनाएं नहीं है। इसलिए लोगों को जिंदगी देने वाली योजनाओं को बंद करने की साजिशें कर रही है। जिन योजनाओं ने लोगों की जिंदगी बदली उन्हें बंद कर यह सरकार भले ही राजनीतिक बदले की कार्रवाई करे लेकिन प्रदेश के लोग सरकार को माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन

हमारी सरकार में ही हिम केयर और आयुष्मान के तहत साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोगों का इलाज हुआ जिस पर 500 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए। गुरुवार को जारी बयान में नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एक वेलफेयर स्टेट का मतलब और उसका भाव नहीं समझ सकते हैं। वह कभी हिमकेयर के उन लाभार्थियों से नहीं मिले, जिन्होंने अपनी आर्थिक हालत को देखते हुए इलाज करवाने के बजाय बीमारी छुपाने का फैसला किया। लेकिन हिमकेयर ने उन्हें नई जिंदगी दी। तीन साल के कार्यकाल में जब उनके पास दिखाने के लिए अपनी नाकामियों के अलावा कुछ नहीं तो सरकार साजिशों पर उतर आई है। कर-कर्ज और मित्रों पर ही मेहरबानी के मॉडल से चलने वाली सरकार देने के बजाय लेने, खोलने के बजाय बंद करने के काम में लगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी किसी की खींची लकीर मिटाने से बेहतर है कि अपनी लकीर बड़ी की जाए। अफसोस कि उनसे जब कोई लकीर खुद खींची नहीं जा सकी तो औरों की खींची लकीर को मिटाने में ही अपनी ऊर्जा खर्च कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री क्या कहते हैं उन्हें खुद पता नहीं चलता है। मुख्यमंत्री ने 25 मार्च को सदन में कहा कि हमने 972 करोड़ खर्च किए, उसके पांच मिनट बाद बोला कि 750 करोड़ रुपये खर्च किए। 19 मार्च को सदन में बोला कि 1072 करोड़ खर्च किए। भाजपा ने सिर्फ 450 करोड़ खर्च किए। तीनों बातें मुख्यमंत्री ने सदन में इसी सत्र में ही कही हैं, अब सवाल यह हैं कि उनकी कौन सी बात सही है। मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि हिमकेयर का कुल बकाया कितना है जिसके कारण आज लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के मिशन को पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री अब योजनाओं को बंद करने के अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें