चंबा के बनीखेत बडेरू के पास पेड़ पर बैठा जम्मू का एसपीओ जवान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू सरकार से नाराज पुलिस विभाग में तैनात एसपीओ स्पेशल पुलिस ऑफिसर रस्सी लेकर आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ने से पहले एसपीओ ने एसपी कार्यालय चंबा में आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जिला नियंत्रण कक्ष से तुरंत पुलिस चौकी बनीेखेत को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एसपीओ को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहा।
एसपीओ ने तंगहाली की बात करना शुरू कर दी। एसपीओ शाम लाल पुत्र धनतेर सिंह निवासी गांव बरी तहसील बनी जिला कठुआ का रहने वाला है। एसपीओ ने बताया कि जम्मू सरकार की ओर से उसे रोजगार नहीं दिया जा रहा है। पिछले तीन सालों से वह घर में बैठा हुआ है। सरकार जो मेहनताना दे रही है, उससे उसके परिवार का पालन पोषण नहीं हो रहा है। इसी से तंग आकर अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस टीम ने एसपीओ की जान बचाने के लिए जाल भी लगाने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें- Himachal News: एबीवीपी ने घेरा शिक्षा बोर्ड कार्यालय, जबरन अंदर घुसे, गेट पर कर्मचारियों से धक्कामुक्की
मगर एसपीओ ने चेताया कि अगर जाल लगाया गया तो वह अभी कूद जाएगा। करीब 4:15 मिनट पर पुलिस को इस बारे सूचना मिली थी। पुलिस अभी भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, पुलिस ने बनी विधायक डॉ रामेश्वर से भी फोन के जरिए बात की। विधायक ने भी शाम लाल को समझाने का प्रयास किया। मगर वह नहीं माना। बहरहाल, अब विधायक ने स्वयं मौके पर आने की बात कही है। इसके लिए विधायक को करीब दो घंटे मौके पर पहुंचने के लिए लगेंगे। वहीं, दूसरी तरफ खबर लिखे जाने तक शाम लाल पेड़ पर ही चढ़ा था। पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि उसके नीचे उतरने और विधायक का इंतजार कर रहे थे।