फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमीन पर विवाद के बावजूद मकान बनाने वाले को मिलेगा मुआवजा

Sat, 31 Oct 2026 04:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिग्रहीत भूमि पर बने किसी भी भवन, ऊंचे ढांचे या सुधार का मुआवजा स्वतंत्र रूप से देय होता है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जमीन अधिग्रहण और मुआवजे से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने आदेश दिया है कि भले ही जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई विवाद अदालत में लंबित हो, लेकिन अधिग्रहीत ढांचे (मकान) का मुआवजा उसी व्यक्ति को दिया जाएगा, जिसने उसे अपने पैसे से बनाया है और जो सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अधिग्रहीत भूमि पर बने किसी भी भवन, ऊंचे ढांचे या सुधार का मुआवजा स्वतंत्र रूप से देय होता है। जिस व्यक्ति ने उस ढांचे का निर्माण किया, जो उस पर काबिज था या जिसने उसका लाभ उठाया, वह उस सीमा तक मुआवजे का हकदार है। केवल जमीन के मालिकाना हक का विवाद होने से ढांचे के मुआवजे को नहीं रोका जा सकता।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गुरुद्वारा समिति ने केवल जमीन के संबंध में दीवानी मुकदमा दायर किया था, लेकिन उन्होंने अपने दावों में कहीं भी यह नहीं कहा था कि इस विशेष ढांचे का निर्माण गुरुद्वारे द्वारा कराया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में एनएचएआई ने नेरचौक-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के फोरलेन निर्माण के लिए कुल्लू जिले के भुंतर में राजस्व ग्राम शिलिहार में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस दौरान याचिकाकर्ता यज्ञ चंद की ओर से निर्मित ढांचा भी अधिग्रहीत किया गया था। अवॉर्ड में आधिकारिक तौर पर यह माना गया कि इस ढांचे का निर्माण यज्ञ चंद ने किया था और उनके लिए 66,66,000 रुपये का मुआवजा व अन्य खर्चों के रूप में 1,66,650 रुपये तय किए गए थे। मुआवजे की रकम जब भारतीय स्टेट बैंक में जमा कराई गई, तो गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब, भुंतर की प्रबंध समिति ने इस पर आपत्ति दर्ज करा दी। समिति का दावा था कि यह जमीन और संपत्ति गुरुद्वारे की है और इससे जुड़ा एक मालिकाना हक का विवाद हाईकोर्ट में लंबित है। इस आपत्ति के चलते सक्षम प्राधिकारी ने मुआवजे की राशि को यज्ञ चंद को देने के बजाय एक फिक्स डिपॉजिट में रखवा दिया था। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता के हक में फैसला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें