फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचएएस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 71 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित; जानें

Wed, 03 Dec 2025 08:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बुधवार को प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर 71 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया। मुख्य लिखित परीक्षा 25 सितंबर से 1 अक्तूबर तक हुई थी। आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में कुल 668 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए थे, जिनमें से 599 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा की सभी अनिवार्य प्रश्नपत्रों में उपस्थिति दर्ज करवाई।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर 71 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों की पात्रता पूरी तरह से प्रारंभिक सत्यापन पर निर्भर करेगी। उनकी उम्मीदवारी पूरी तरह तब तक प्रोविजनल मानी जाएगी, जब तक कि सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रता मानकों को पूरा नहीं कर लिया जाता। जल्द ही पर्सनैलिटी टेस्ट की तिथियां और विस्तृत कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें