फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल सरकार ने एम्स को किया हिमकेयर के 10 करोड़ का भुगतान, हिमकेयर में हो सकेंगे ऑपरेशन

Tue, 02 Sep 2025 03:44 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एम्स बिलासपुर को 10 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है, जिससे अस्पताल में बंद पड़ी बड़ी सर्जरी अब दोबारा शुरू हो सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हिमकेयर योजना के मरीजों को राहत मिलने जा रही है। सरकार ने एम्स बिलासपुर को 10 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है, जिससे अस्पताल में बंद पड़ी बड़ी सर्जरी अब दोबारा शुरू हो सकेंगी। पिछले कई दिन से वेंडरों ने बकाया भुगतान न होने पर उपकरणों और इम्प्लांट्स की सप्लाई रोक दी थी, जिसके चलते खासकर कूल्हे और घुटना बदलने की सर्जरी ठप हो गई थीं।

विज्ञापन


ऑर्थोपेडिक्स विभाग में हर माह 25 से 30 मरीजों की सर्जरी होती थी, लेकिन पिछले दिनों मरीज केवल जांच करवा कर ऑपरेशन की तारीख के इंतजार में लौट रहे थे। अब वेंडरों ने सप्लाई बहाल कर दी है और एम्स प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही ऑपरेशन फिर से नियमित हो जाएंगे। डॉक्टरों के अनुसार हिम केयर और आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को कूल्हे और घुटना रिप्लेसमेंट पर हजारों रुपये में ही राहत मिलती है। वहीं, अपने खर्च पर कराने पर ये लागत डेढ़ लाख रुपये से अधिक होती है। ऐसे में सरकार की ओर से भुगतान होने के बाद मरीजों को अब आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

एम्स परिसर की अमृत फार्मेसी में भी अब स्टॉक की दिक्कत दूर होगी। सरकार से भुगतान मिलने के बाद वेंडरों ने दवाओं की सप्लाई बहाल करनी शुरू कर दी है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि फार्मेसी सहित सभी जरूरी उपकरण और दवाइयों की उपलब्धता आने वाले दिनों में सामान्य कर दी जाएगी। बहुत जल्द सभी विभागों की सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। मरीजों को अब बिना परेशानी के ऑपरेशन की सुविधा मिल पाएगी।

बताते चलें कि अभी भी हिम केयर और आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर एम्स की देनदारी 40 करोड़ के करीब है। लेकिन 10 करोड़ जारी होने के बाद उम्मीद जगी है कि अब बाकी की राशि भी सरकार जल्द जारी करेगी। इससे योजना के पात्र मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें