साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायतकर्ता ने आप बीती सुनवाई तो जांच करने पर पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायत करने में कारोबारी ने देरी की, जिस वजह से यह रकम साइबर ठगों ने एक खाते से दूसरे में ट्रांसफर करके निकाल ली थी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ठगी का शिकार होने पर फौरन मामले की सूचना 1930 पर दें , जितना जल्दी लोग शिकायत करेंगे उनके पैसे मिलने की उम्मीद उतना ही अधिक रहती है।
एक दिन में 53 शिकायतें, 22 लाख की ठगी
साइबर क्राइम सेल के पास 9 जुलाई को प्रदेशभर से साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 391 कॉल आई हैं। इसमें वित्तीय धोखाधड़ी की 53 शिकायतें हैं। इसमें करीब 22,02,983 लाख रुपये की हुई ठगी की बात सामने आई है। साइबर क्राइम सेल के मुताबिक इसमें 8,02,841 रुपये होल्ड करवाए हैं। यह राशि कुल ठगी की 37 फीसदी है जबकि शेष रकम को होल्ड करवाने के लिए पांच लेयर के खातों की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह जल्द अपनी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।
लोग जितना जल्द साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करेंगे, उनके पैसे उतना ही वापस आने की उम्मीद रहती है। लोगों से आग्रह है कि अन्य औपचारिकताओं में उलझने की जगह जल्द से जल्द शिकायत करें। -दिनेश शर्मा, एएसपी साइबर क्राइम