फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: तकनीकी विवि की 9 विषयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए इतने केंद्र

Fri, 16 May 2025 07:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

शनिवार को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर नौ विषयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। विवि ने पहले प्रवेश परीक्षा 10 और 11 मई को रखी थी, लेकिन भारत और पाक में बढ़ते तनाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा और नई तिथि 17 मई तय की गई। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर नौ विषयों में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए विवि ने 16 केंद्र बनाए हैं, जहां पर 10, 517 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह और शाम दो सत्रों में प्रवेश परीक्षा होगी। सुबह बीटेक (डायरेक्ट एंट्री), बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), एमएससी भौतिक व पर्यावरण विज्ञान और शाम के सत्र में एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, बीएससी (एचएम एंड सीटी) व बीएचएमसीटी की प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


सुबह के सत्र में नालागढ़ में 376, बिलासपुर में 889, चंबा में 200, गौतम कॉलेज हमीरपुर में 1900, तकनीकी विवि परिसर में 620, कुल्लू में 180, मंडी में 1341, डीएवी कांगड़ा में 1000, नगरोटा बगवां में 653, पालमपुर में 778, आरकेएमवी शिमला में 634, सिरमौर में 107, सोलन में 223, ऊना में 818 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जबकि शाम को डीएवी कांगड़ा में 260, मंडी में 62, सोलन में 56 और तकनीकी विवि परिसर हमीरपुर में 397 परीक्षा देंगे। विवि ने पहले प्रवेश परीक्षा 10 और 11 मई को रखी थी, लेकिन भारत और पाक में बढ़ते तनाव के चलते इसे स्थगित करना पड़ा और नई तिथि 17 मई तय की गई। विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए 10, 517 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

बीटेक में सबसे ज्यादा 5,387 आवेदन
विवि के मुताबिक, बीटेक में सबसे ज्यादा 5,387 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बी-फार्मेसी में 3408, एमसीए में 32, एमबीए में 346, बीएचएमसीटी में 38, बीएससी एचएम में 50, एमएससी फिजिक्स में 25, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 23 और एमबीए पर्यटन में 11 आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें