फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEBL: मकर संक्रांति पर पेंशनरों को बड़ा तोहफा, बिजली बोर्ड प्रबंधन ने जारी किए 44 करोड़; इतना था बकाया

Tue, 14 Jan 2025 07:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बकाया एरियर देने के लिए 44 करोड़ की राशि जारी की। 
विज्ञापन
हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य बिजली बोर्ड में 75 वर्ष से अधिक आयु के करीब तीन हजार पेंशनरों को नए वेतनमान का बकाया एरियर जारी हो गया है। मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बोर्ड प्रबंधन ने बकाया एरियर देने के लिए 44 करोड़ की राशि जारी की। नौ करोड़ की राशि कुछ समय पूर्व जारी की थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुछ माह पूर्व 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को पूरा बकाया जारी करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में बोर्ड ने एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर का बकाया 77.5 फीसदी पैसा मंगलवार को पेंशनरों के बैंक खातों में जमा करवा दिया है।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बकाया एरियर जारी कर दिया है। 75 साल से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मियों को यह लाभ दिया गया है। पेंशनरों का एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर का 77.5 फीसदी पैसा बकाया था। इससे पहले सरकार के निर्देशों पर 9 करोड़ रुपये जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि अन्य पेंशनरों और कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जल्द नए वेतनमान का एरियर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें