फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुक-कम-हेल्पर्स को 4500 रुपये प्रतिमाह की दर से मिलेगा मानदेय, सरकार ने आवंटित किया बजट

Thu, 05 Nov 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के लिए राहत भरी बात है। शिक्षा विभाग ने इन्हें राज्य सरकार के संसाधनों से अतिरिक्त मानदेय देने के लिए बजट आवंटित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्पर्स के लिए राहत भरी बात है। शिक्षा विभाग ने इन्हें राज्य सरकार के संसाधनों से अतिरिक्त मानदेय देने के लिए बजट आवंटित कर दिया है। इसके तहत प्रत्येक कुक कम हेल्पर को 4500 रुपये प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जाएगा। यह भुगतान वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 10 शैक्षणिक महीनों के लिए होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा के सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि अतिरिक्त मानदेय के लिए बजट ई-वितरण प्रणाली के माध्यम से कोषागार मार्ग से सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को आवंटित किया गया है। इसके लिए चार नवंबर को बजट सत्यापन संख्या भी जारी की गई है। निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के संबंधित खंडों को आवंटित बजट का उपयोग प्रत्येक कुक कम हेल्पर को 4500 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान करने के लिए सुनिश्चित करें। मानदेय का भुगतान नियमित रूप से हर महीने की पहली तारीख को संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें