फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा पांच गुटों में बंटी, प्रदर्शन सिर्फ कुर्सी की लड़ाई

Thu, 27 Mar 2025 07:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में हुए भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन हिमाचल में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ उनके नेताओं की कुर्सी की लड़ाई है और कुछ नहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन को सिर्फ कुर्सी की लड़ाई करार दिया है। वीरवार को सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने का हक है, लेकिन हिमाचल में सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन सिर्फ उनके नेताओं की कुर्सी की लड़ाई है और कुछ नहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा इस समय पांच गुटों में बंटी है। अब इस प्रदर्शन में किस गुट के कितने लोग आए यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ गुट के लोग इसमें नदारद भी थे। मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर बाद शिमला से सोलन पहुंचे और यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी की पत्नी रेणु सेठी के निधन पर उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। यहां पर वह करीब आधे घंटे तक रुके। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें