हिमाचल प्रदेश समेत जिला सोलन के निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ा रहे बीएड प्रशिक्षुओं को राहत मिली है। इसमें जेबीटी और डीएलएड पास अध्यापक ही संबंधित कक्षाओं को पढ़ा सकते हैं। लेकिन अधिकतर निजी स्कूल शिक्षा विभाग के तय मानकों पर कार्य नहीं कर रहे हैं। इस कारण संबंधित स्कूलों की मान्यता भी निलंबित की जा चुकी है। इसमें अकेले जिला सोलन के 224 छोटे-बड़े निजी स्कूल शामिल हैं। अब बीएड प्रशिक्षुओं को संबंधित निजी स्कूलों में अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 25 दिसंबर तक रहेगी।