फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जॉब ट्रेनी के रूप में भरे जाएंगे पीईटी के 870 पद, इतने हजार मिलेगा मानदेय, प्रक्रिया शुरू

Fri, 13 Mar 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के मद्देनजर राज्य सरकार ने फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) के 870 पद भरने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हिमाचल में शिक्षकों की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के मद्देनजर राज्य सरकार ने फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) के 870 पद भरने को मंजूरी दे दी है। इन पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अगले वित्तीय वर्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी
यह भर्ती कार्मिक विभाग की 19 जुलाई 2025 की अधिसूचना के तहत लागू जॉब ट्रेनी योजना और संबंधित पद के प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों के अनुसार की जाएगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अगले वित्तीय वर्ष में भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके बाद संबंधित भर्ती एजेंसी के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पीईटी के पद लंबे समय से खाली
हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भर्ती का यह निर्णय लिया है। प्रदेश के कई सरकारी स्कूलों में पीईटी के पद लंबे समय से खाली हैं, जिससे छात्रों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। 870 नए पीईटी की नियुक्ति से स्कूलों में खेल शिक्षा और प्रशिक्षण को नई गति मिलने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें