मरीजों को अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श अस्पताल खोले जा रहे हैं। पहले चरण में 34, जबकि दूसरे चरण में 15 संस्थानों को आदर्श अस्पताल बनाया जा चुका है। इन अस्पतालों में छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। 20 के करीब संस्थानों में 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जबकि कुछेक में अभी 4 स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि अस्पतालों में डाॅक्टरों की भर्ती की जानी है। मेडिकल ऑफिसर के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टरों को भी तैनाती की जानी है। विभागीय स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है।