उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि एफएसएल की टीम मौके पर सैंपल ले रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि यहां पर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कई स्थानों पर स्क्रैप पड़ा रहता है। हो सकता है की स्क्रैप में किसी ज्वलनशील पदार्थ से यह धमाका हुआ है, जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस धमाके को लेकर कई प्रकार की बातें कर रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस जब तक किसी सुबूत तक नहीं जाती है तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि डरने की कोई बात नहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दो भी इसमें दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इस क्षेत्र में जितने भी कैमरे लगे हैं। सभी पुलिस चौकी व थानों की इसकी सूचना दी गई है। ताकि धमाके को लेकर कोई जरूरी सबूत मिल सके या फिर कोई संदिग्ध भी इसमें दिखाई दे सके।