फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बैठक में फैसला, शुक्रवार से बहाल होंगे एचआरटीसी के पंजाब में रात्रि ठहराव वाले 20 रूट

Thu, 17 Apr 2025 05:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी के पंजाब में रात्रि ठहराव वाले 20 रूट शुक्रवार से बहाल होंगे। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 27 दिनों से बंद पंजाब में रात्रि ठहराव वाले एचआरटीसी के 20 रूट आज बहाल हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर वीरवार को निगम प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में रूटों की बहाली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें रूट बहाल करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने एचआरटीसी को बसों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। 21 मार्च की रात अमृतसर में रात्रि ठहराव के लिए खड़ी बसों से तोड़फोड़ की गई थी और स्प्रे पेंट से खालिस्तान लिखा गया था। इसके बाद निगम ने पंजाब में रात्रि ठहराव वाले सभी 20 रूटों पर बस सेवा बंद कर दी थी। पंजाब से होते हुए एचआरटीसी की करीब 200 बसें रोजाना संचालित होती हैं, अमृतसर की घटना के बाद पंजाब में एचआरटीसी की बसों से तोड़ फोड़ की कोई घटना नहीं हुई है।

निगम प्रबंधन ने बसों और चालक-परिचालकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद बसों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। बीते 27 दिनों से बस सेवा बंद होने के कारण निगम को करीब 30 से 35 लाख का नुकसान हुआ है। एचआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि शुक्रवार से रात्रि ठहराव वाले 20 रूट बहाल करने को लेकर संबंधित मंडलीय और क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें