फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्वास्थ्य सेवाएं: 70 अस्पतालों में एक छत के नीचे होंगे 134 तरह के टेस्ट, मंत्री ने विस में दी जानकारी

Sat, 21 Nov 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।

सार

 सरकार 70 अस्पतालों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के रूप में विकसित कर रही है। नाचन के विधायक विनोद कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. धनी राम शांडिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के 70 अस्पतालों में मरीजों को अब 134 तरह के लैब टेस्ट और छह विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी है। सरकार इन अस्पतालों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के रूप में विकसित कर रही है। नाचन के विधायक विनोद कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित किया जा रहा है। दुर्गम क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए लाहौल-स्पीति और भरमौर में दो-दो संस्थान चयनित किए गए हैं। इनमें आरएच केलांग, सीएच काजा, सीएच भरमौर और सीएच किलाड़ (पांगी) शामिल हैं। इन अस्पतालों में मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, एनेस्थिसियोलॉजी और रेडियोलॉजी के विशेषज्ञों की सेवाएं देने का लक्ष्य है। साथ ही डिजिटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मिलेगी। चयनित संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाने की भी योजना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

200 करोड़ खर्च, फिर भी मेडिकल कॉलेजों में नहीं हो पा रहे गंभीर बीमारियों के जरूरी टेस्ट
 प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद मरीजों के कई गंभीर बीमारियों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। किडनी के डीटीपीए स्कैन, ब्रेन की स्टीरियोटैक्टिक बायोप्सी, स्ट्रेस थैलियम और जेनेटिक टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध नहीं हैं। ऑटोइम्यून बीमारियों से जुड़े एंटीबॉडी टेस्ट भी नहीं हो रहे। ऐसे में मरीजों को जांच और इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। चुराह के विधायक डॉ. हंस राज के प्रश्न के लिखित जवाब में सरकार ने इसे लेकर जानकारी दी है। एक नवंबर 2026 तक बीते तीन वर्षों में आईजीएमसी शिमला में चिकित्सा उपकरणों पर 105.29 करोड़ रुपये खर्च किए गए। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 43.60 करोड़, टांडा में 30.72 करोड़ और चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 27.70 करोड़ रुपये खर्च हुए। वहीं, प्रदेश की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग की 93 एंबुलेंस में से 17 सेवा से बाहर हैं। इनमें 15 कर्मचारियों की कमी और दो तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हैं। मंडी और चंबा मेडिकल कॉलेजों की तीन एंबुलेंस भी स्टाफ की कमी और तकनीकी खराबी से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें