फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हुए घोटालों को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश सरकार के शासन में हो रहे घोटालों के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं ने कैग रिपोर्ट में उजागर घोटालों की जांच की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहिंद्र संधू ने कहा कि हाल ही में समाप्त हुए मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री की ओर से सदन के पटल पर रखी गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वर्ष 2018-19 की रिपोर्ट चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

सरकार की निगरानी में अफसरों की मिलीभगत से कई घोटाले होने की बात सामने आई है। इनमें पशुपालन विभाग में 99.71 लाख का गबन, प्रदेश विश्वविद्यालय में 1.13 करोड़ का घोटाला, 1.62 करोड़ खर्च कर स्कूल वर्दी परीक्षण लैब को अनुचित लाभ पहुंचाना जैसे मुख्य घोटालों के साथ अन्य कई तरह की आर्थिक अनियमितताएं सरकार ने कीं। जिसमें पहले से ही कर्ज में डूबी हुई सरकार की ओर से जानबूझ कर 437 करोड़ रुपये का कर्ज न वसूलना भी एक उदाहरण है।
भ्रष्टाचार में संलिप्त इस प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों को शर्मसार किया है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि इन सभी घोटालों को लेकर सरकार पर मुकद्दमा दर्ज किया जाए और इनमें शामिल असली गुनहगारों तक पहुंचने के लिए इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाए। इस दौरान राकेश, अश्वनी, अशोक, रजनीश चोपड़ा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें