फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खींच हे युवक व उसके दोस्त को पीटा, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय बस अड्डा के पास शुक्रवार को चार युवकों में हुई मारपीट में एक युवक के सिर पर चोट आई है। वहीं, पीड़ित ने पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवकों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस अड्डा पर फोटो खींच रहे एक युवक और उसके दोस्त को दो अन्य युवकों ने पीट दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन युवकों ने इसे बुलाया और बिना वजह मारपीट की। एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर मारी। इस कारण उसे चोट आई है। मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना के बाद बस स्टैंड के गेट के बाहर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई और यहां पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान और पुलिस जवान ने मामले में हस्तक्षेप किया। घटना के बाद मारपीट में शामिल सभी युवकों को सदर थाना हमीरपुर में ले जाया गया। घायल युवक के दोस्त का कहना है कि उसके दोस्त को कुछ लड़कों ने आवाज लगाई। जब वह पीछे मुड़कर गया तो लड़कों ने उस पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। लड़के का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक स्थानीय कॉलेज के छात्र हैं। सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि एक युवक के सिर पर चोट आई है। उसे और अन्य युवकों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें