फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कल्याण बोर्ड में नहीं हो पा रहा मजदूरों का पंजीकरण : सीटू

विज्ञापन
नादौन में सीटू के बैनर तले महिलाएं श्रम बोर्ड में पंजीकरण न होने पर विरोध करती हुईं। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) ने श्रम कल्याण बोर्ड और प्रदेश सरकार के खिलाफ नादौन ब्लॉक के गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन किए। राज्य अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूरों का पंजीकरण और नवीनीकरण नहीं हो रहा है। मजदूरों के लंबित लाभ जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे मजदूरों में भारी निराशा है। मजदूर लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। मुख्य मंत्री समेत तमाम सरकार के प्रतिनिधियों से कई मर्तबा मिल चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया।
विज्ञापन



नई सरकार बनने के बाद नए श्रम अधिकारियों की मनमर्जी और गैर जिम्मेदाराना तरीके से हमीरपुर जिला के हजारों मजदूर बेहद परेशान हैं। इसलिए यूनियन ने अब ग्रामीण स्तर पर गांव-गांव कल्याण बोर्ड और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। नादौन ब्लॉक के गांव कंडरोला, जोल सप्पड़, अप्पर सोहारी गांवों में मजदूरों ने प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें