डिडवीं टिक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी।
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्करी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के तहत गांव डिडवीं में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार महिला को सिर पर चोट आई है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है। मंगलवार सुबह बारिश के कारण सारा पानी एनएच पर बह रहा था।
करीब सात बजे इस पर से एक गाड़ी स्किड हुई और सड़क किनारे लुढ़क गई। कार हमीरपुर से भोटा की तरफ शिमला जा रही थी। गाड़ी में चार व्यक्ति सवार थे। जिनमें गाड़ी मालिक विकास की पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चोट लगने के बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र भोटा ले गए। जहां से उन्हें हमीरपुर भेजा गया और सीटी स्कैन करवाने के लिए कहा गया है। यहां सड़क किनारे बहुत सी झाड़ियां हैं। साथ ही पानी की निकासी भी उचित नहीं है। इस कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत या सूचना नहीं है।