फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नो पार्किंग जोन में पार्क हो रहे वाहन, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन


हर रविवार को बाजार में गाड़ियां पार्क होने से हो रही परेशानी

लोगों ने प्रशासन से पार्किंग समस्या का समाधान करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला मुख्यालय का मुख्य बाजार निजी वाहनों का पार्किंग अड्डा बन गया है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य सड़क पर प्रतिदिन निजी वाहन पार्क हो रहे हैं लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्य बाजार में सड़क पर जगह-जगह वाहनों के खड़े होने से राहगीरों सहित दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध न होने से वाहन चालक अपनी मर्जी से बाजार में वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय में वाहनों के पार्क होने से दिनभर बाजार में जाम लगा रहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों अश्वनी कुमार, प्रेमलता, प्रदीप वर्मा, मोहन लाल, आशीष शर्मा, मुन्ना वर्मा, हितेश राणा आदि ने कहा कि सप्ताह के प्रत्येक रविवार बाजार में निजी वाहन खड़े रहते हैं। वाहनों को पार्क करने के लिए उपायुक्त कार्यालय परिसर में पार्किंग की सुविधा है लेकिन कुछ चालक बाजार में अपनी मर्जी के अनुसार वाहन पार्क करके चले जाते हैं। इससे बाजार में सामान उतारने आने वाले मालवाहक वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। सुबह और शाम के समय बाजार में समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। ट्रैफिक इंचार्ज हमीरपुर राजकुमार ने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें