फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ईट राइट मेले में करवाईं प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय होली मेले में प्रश्नोत्तरी और शेफ कंपीटीशन में दिखाया हुनर
विज्ञापन

हमीरपुर। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव मेेले में रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ईट राइट मेले का आयोजन किया गया। मेले में एएसपी हमीरपुर नीरज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ईट राइट मेले में नृत्य नाटक, प्रश्नोत्तरी, भाषण, लघु नाटिका, शेफ कंपीटीशन और रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में सुजानपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शेफ कंपीटीशन में बसंत रेस्टोरेंट हमीरपुर प्रथम, दयाल रेस्टोरेंट हमीरपुर द्वितीय और नामोह-नामोह रेस्टोरेंट बिझड़ी तृतीय और मिठाई प्रतियोगिता में दयाल स्वीट्स हमीरपुर प्रथम, साई स्वीट्स हमीरपुर द्वितीय और गोकुल स्वीट्स नादौन तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना से असिस्टेंट कमिश्नर अनिल शर्मा, सहायक नियंत्रक वित्त देशराज सोंखले, सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान, सुजानपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अजय सिंह बनियाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला, डीए संदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें