फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5722 बच्चों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे विद्यार्थी व अन्य किशोर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। समय सुबह दस बजकर 25 मिनट हुए हैं। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के 15 से 18 वर्ष आयु तक के छात्र वैक्सीन लगवाने के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। सभी छात्र मैदान में बैठे हैं और अपना आधार कार्ड दिखाने के बाद वैक्सीनेशन वाले कमरे के बाहर कतार लगाकर खड़े हैं। दस बजकर 35 मिनट पर स्कूल में विशाल कुमार को पहली डोज लगी। इसके बाद छात्रों को लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। 11 बजकर पांच मिनट पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने भी यहां पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों का कुशलक्षेम पूछा। कई बच्चों के अभिभावक भी स्कूल में पहुंचे हैं और अपने बच्चों की बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में वैक्सीनेशन प्रभारी पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमित शर्मा की अगुवाई में टीम बच्चों को वैक्सीन लगा रही है। 11 बजकर दस मिनट तक 17 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दोपहर तीन बजे तक 290 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। स्कूल में कुल 317 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। सुमित शर्मा ने कहा कि शाम चार बजे तक वैक्सीनेशन चलती रही। इस दौरान कुल 320 बच्चों को स्कूल में वैक्सीन लगाई गई।
उधर, जिले के कुल 26 केंद्रों पर भी बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। जिला में प्रथम दिन 5788 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 5722 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। टारगेट से 266 कम टीके लगे हैं। बड़सर खंड में 1102 बच्चों, भोरंज खंड में 951 बच्चों, टौणी देवी खंड में 1555 बच्चों, गलोड़ में 698, नादौन में 928 और सुजानपुर खंड में 488 बच्चों को टीके लगे। सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मंगलवार को 25 केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

वैक्सीन का नहीं कोई साइड इफेक्ट : वंश
छात्र वंश का कहना है कि वैक्सीन लगवाए हुए आधा घंटा हो गया है। कोई साइड इफेक्ट वैक्सीन से नहीं पड़ा। वैक्सीन लगने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा गया।
उत्सुकता के साथ लगवाई वैक्सीन : अमित
छात्र अमित का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुकता थी। अब वैक्सीन लग गई है। कोई भी साइड इफेक्ट वैक्सीन लगाने के बाद नहीं हुआ।
वैक्सीन लगवाना जरूरी : करण
करण ने कहा कि वैक्सीन लगवा ली है। क्योंकि महामारी से बचने के लिए जितना एहतियात बरतना जरूरी है उतना जरूरी वैक्सीन लगवाना है।
वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं था कोई डर : तरुण
तरुण ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए मन में कोई डर नहीं था, जैसे ही वैक्सीन केंद्र में उत्सुकता से टीकाकरण करवाया। वैक्सीन का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।
विभाग की टीम ने किया पूरा सहयोग: रिक्षेश
रिक्षेश ने कहा कि सभी छात्रों को बिना डरे वैक्सीन लगवानी चाहिए। निर्भीक होकर वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और अध्यापकों ने बड़े प्यार से दिशानिर्देश दिए और टीकाकरण किया।
वैक्सीनेशन के लिए बच्चे के साथ आईं : मीना
मीना देवी ने कहा कि उनका बेटा दीक्षित नौंवी कक्षा का छात्र है। बच्चे को वैक्सीन लगवाने के लिए साथ आई हैं। बच्चा वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साहित है।
वैक्सीन लगवाने से बेटा नहीं डरा : अंजू
अंजू कुमारी ने कहा कि बेटा नौंवीं कक्षा का छात्र है और वैक्सीन लगवाने के लिए उसके साथ स्कूल आई हैं। बेटा वैक्सीन लगवाने से डरा नहीं है।
दो बेटों को लगनी है वैक्सीन : मंजू
मंजू देवी ने कहा कि बेटे दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं। दोनों को आज वैैक्सीन लगनी हैं। उनके साथ ही स्कूल आई हैं। ताकि वैक्सीन लगने के बाद उन्हें कोई परेशानी न हो।
चार जनवरी को इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्किडय़ार, झगड़ियानी, कोट, कुठेड़ा, लंबलू और गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर।
स्वास्थ्य खंड नादौन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेरा, रैल, जलाड़ी, भूंपल, चौड़ू और धनेटा।
स्वास्थ्य खंड भोरंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाहन्वीं, बधाणी, बडैहर, चंबोह, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी और शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी।
स्वास्थ्य खंड बड़सर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा, झिरालड़ी, जौड़े अंब, किड्स बड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंगा बिझड़ी, लिटल एंजिल स्कूल मैहरे और न्यू ब्राइट सन मॉडल स्कूल बड़सर।
विज्ञापन

स्वास्थ्य खंड गलोड़ के सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगू, लोअर हड़ेटा, झगड़ियाणी और कश्मीर।
स्वास्थ्य खंड सुजानपुर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौरी, जंगलबैरी और करोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें