भाई दूज पर निशुल्क बस सेवा के लिए सरकारी बसों का इंतजार करती महिलाएं। बस स्टैंड पर भीड़ काफी बढ़ ग?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को 22 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। यह सभी मामले रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं। जबकि, आरटीपीसीआर रिपोर्ट में जिले में कोई भी मामला संक्रमित नहीं पाया गया है। वहीं, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में जिले की दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई है।
सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 356 सैंपल जांचे गए। इनमें से 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो महिलाओं की मौत हुई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना नियमों का पालन करें और त्योहारी सीजन में बिना मास्क बाजारों में न घूमें।