मवालघाट और करड़ी संपर्क सड़कों का भूम पूजन करते एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। मसेह खड्ड पुल से मवालघाट की बस्ती तक संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा। दो किलोमीटर के करीब इस सड़क के निर्माण पर सरकार 83 लाख की राशि खर्च करेगी। इसके साथ ही ग्वालपत्थर से करड़ी तक पौने दो किलोमीटर के संपर्क मार्ग पर 94 लाख की राशि व्यय होगी। शुक्रवार को इन मार्गों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यातिथि एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने किया। कहा कि मौजूदा जयराम सरकार ग्रामीण विकास की अधोसंरचना को अंजाम देने के लिए पूरी निष्ठा से लगी है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करके सरकार ने यहां की जनता को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं हैं और प्रयास रहेगा कि लोगों को मूलभूत जरूरतों की पूर्ति के लिए परेशानियों से दोचार न होना पड़े। अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि पिछले चार साल में नादौन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पूरी शिद्दत से काम किया है। इस अवसर पर प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान विपन कुमार, बूथ अध्यक्ष पुष्पा देवी, शुभम धीमान, ग्राम केंद्र अध्यक्ष तिलक राज, विजय सयाल, बीडीसी प्रवीण लता, वार्ड सदस्य मोनिका, अरुण कुमार, पवन कुमार, पुष्पा देवी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।