फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन और बिझड़ी में दो नाबालिग लड़कियां घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर और नादौन से दो नाबालिग लड़कियां घर से अचानक लापता हो गई हैं। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस थाना बड़सर के तहत विकास खंड बिझड़ी की एक पंचायत में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से अचानक लापता हो गई है। रात को अपने कमरे में सोई नाबालिग को जब परिजनों ने सुबह वहां नहीं पाया तो आस-पड़ोस में उसकी तलाश की।
विज्ञापन

रिश्तेदारों से भी उसके बारे में पूछा गया, लेकिन जब लड़की का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस चौकी बिझड़ी में इसकी सूचना दी। परिजनों के मुताबिक लड़की सातवीं कक्षा की छात्रा है, जो कि बुधवार रात को अपने कमरे में सोई थी और जब सुबह देखा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। इस संबंध में बड़सर पुलिस थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया कि नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं को देखते हुए जांच कर रही है। वहीं, थाना नादौन के तहत पड़ते एक गांव से भी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बुधवार शाम को घर से अचानक लापता हो गई है। लड़की के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत नादौन थाना में की है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें