हमीरपुर। जिले में छह बच्चों समेत वीरवार को 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 39 और आरटीपीसीआर टेस्ट में तीन लोगों की पुष्टि हुई है। संक्रमित पाए गए सभी छह बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 800 सैंपल लिए गए। जिनमें से 39 पॉजिटिव निकले। वहीं, आरटीपीसीआर में जांचे गए 204 सैंपलों में से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि पहली अक्तूबर को जिले में 39 टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन, पीएचसी सेरा, चौड़ू, धनेटा, स्वास्थ्य उपकेंद्र कलूर, नागरिक अस्पताल बड़सर, सीएचसी बिझड़ी, पीएचसी भोटा, बड़ाग्रां, चकमोह, गारली, नानावां, स्वास्थ्य उपकेंद्र ज्योली देवी, फगोटी, पैहरवीं, नागरिक अस्पताल भोरंज, पीएचसी जाहू, भरेड़ी, बगवाड़ा, स्वास्थ्य उपकेंद्र टोहू, कड़ोहता, खुथड़ीं, अघार, भुक्कड़, चंबोह, चौकी कनकरी, बडैहर, नागरिक अस्पताल टौणी देवी, स्वास्थ्य उपकेंद्र अमरोह, कालेअंब, पीएचसी उहल, शहरी क्षेत्र हमीरपुर, नागरिक अस्पताल सुजानपुर, पीएचसी चौरी, जंगलबैरी, सीएचसी गलोड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र सनाही, बडैहर, पीएचसी कश्मीर और नालटी में कोरोना रोधी टीके लगाए जाएंगे।