फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोग सुल्तानी में टिपर और स्कूटी में टक्कर, दो घायल पीजीआई रेफर

विज्ञापन
मझोग सुल्तानी में टिपर और स्कूटी में हुई टक्कर। संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत मझोग सुल्तानी गांव में टिपर और स्कूटी की टक्कर में दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को ग्रामीणों निजी गाड़ी में आधे रास्ते तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखेते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मझोग से कुठेड़ा की तरफ आ रहे बजरी से लदे टिपर और कुठेड़ा से मझोग की ओर जा रही स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान विकास ठाकुर (18) पुत्र बलवीर कुमार निवासी कुठेड़ा और दीक्षित ठाकुर (18) पुत्र प्रीतम ठाकुर निवासी झलवाण्ी, डाकघर नरेली के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सदर राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और टिपर चालक के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें