फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी महिला को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत हीरानगर में अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी एक महिला को स्कूटी सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। महिला निवासी हीरानगर, हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार शाम करीब आठ बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी। साथ में बेटी भी खड़ी थी। निजी होटल की तरफ से एक स्कूटी सवार आया और टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

महिला को टक्कर मारने के बाद स्कूटी चालक खुद सड़क पर स्किड हो गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ घायल युवक सड़क किनारे पड़ा था। तभी वहां से गुजर रहे एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने घायल युवक को अपने वाहन में बैठाया और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया। एसडीएम की कार्यप्रणाली की शहर के लोगों ने सराहना की है। जबकि घायल महिला को उसके परिजन खुद अपने निजी वाहन में अस्पताल ले गए। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है। एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें