फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइकों को मारी टक्कर, लुधियाना के दो श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत कार और दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दो बाइकों पर तीन श्रद्धालु हिमाचल घूमकर वापस पंजाब जा रहे थे। सलौणी के पास दूसरी तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दो बाइक सवार घायल हो गए। बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

लुधियाना के ये श्रद्धालु हिमाचल के धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए आए थे। मणिकर्ण साहिब, मंडी व रिवालसर घूमकर रविवार को बाइकों पर घर जा रहे थे। करीब पांच बजे शाम सलौणी बाजार से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से मोड़ पर आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों को चोटें आईं हैं। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें