फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपों और बस की टक्कर में चालक घायल, गंभीर हालत में टांडा रेफर

विज्ञापन
पट्टा में बस और टेंपों में हुई टक्कर। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ऊना कलखर हाईवे पर पट्टा में एक निजी बस और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार सुबह पट्टा में एक निजी बस और सब्जी ढोने वाले टेंपो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। निजी बस ऊना की तरफ जा रही थी और ट्राला जाहू की तरफ सब्जी लेकर आ रहा था। ट्राला चालक सुनील कुमार पुत्र हुकम चंद निवासी गांव मैड़ को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला चालक को बाहर निकाला है। इसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया जहां से टांडा रेफर कर दिया है। एसएचओ भोरंज सूरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। गंभीर घायल चालक को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें