फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगाल में महिला को कुचलकर फरार हुआ ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। गगाल में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुई महिला की पहचान परमजीत पत्नी अमरजीत निवासी गगाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परमजीत का पति अमरजीत गांव में ही दुकान चलाता है। परमजीत इस मार्ग पर एक अन्य वाहन से उतारी तूड़ी को इकट्ठा कर रही थी। इस दौरान नादौन से हमीरपुर जा रहे ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। महिला अपने पीछे 8 और 10 वर्षीय बेट और बेटी छोड़ गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है। बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। लोगों ने सरकार से इस आपदा की घड़ी में इस गरीब परिवार की मदद करने की गुहार भी लगाई है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि फरार हुए ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें