फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोटा स्कूल में तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा/ हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में सोमवार को तीन बच्चों व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ियार में एक कार्यालय अधीक्षक की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन पूर्व भोटा में एक स्कूल अध्यापक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिससे स्कूल को दो दिनों तक बंद कर दिया गया था और सोमवार को संपर्क में आए विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट हुए। अब तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। स्कूल में स्टाफ का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया गया। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। साथ ही सभी बच्चों का भी टेस्ट किया गया।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य अंजू चोपड़ा ने कहा कि स्कूल के सभी बच्चों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें तीन छात्राएं पॉजिटिव पाई गईं। इसलिए स्कूल मंगलवार को बंद रहेगा। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ियार के कार्यालय अधीक्षक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्कूल खुले अभी आठ ही दिन हुए हैं और चार विद्यार्थियों समेत आधा दर्जन से अधिक अध्यापकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबर जीत चंद्र ने कहा कि सोमवार को तीन बच्चों सहित एक कार्यालय अधीक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को संपर्क में आए सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें