फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर्स से तीन बच्चों को मिलेंगे 10-10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के कारण माता-पिता को खोने वाले हमीरपुर जिले के तीन बच्चों और उनके रिश्तेदारों को अब बच्चों के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पीएम केयर्स (पीएम केयर फोर चिल्ड्रन योजना) से सरकार इन बच्चों की मदद करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से इस योजना का शुभारंभ किया। कोरोना के कारण माता-पिता खो चुके इन बच्चों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे। योजना के शुभारंभ समारोह में हमीरपुर जिला के तीनों लाभार्थी बच्चों के अभिभावकों ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से भाग लिया।
उपायुक्त कार्यालय परिसर के एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष तिलक राज आचार्य और जिला के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जिला के तीनों लाभार्थी बच्चों और उनके अभिभावकों को पीएम केयर फोर चिल्ड्रन योजना से संबंधित दस्तावेज दिए किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें